#सीतापुर:मंदिर में चोरी करने वाला शातिर दबोचा, 20 घंटे बरामद.

सीतापुर (उत्तर प्रदेश)। थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए 20 अदद छोटे-बड़े घंटे मय जंजीर व ताले बरामद किए हैं।

एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपराध नियंत्रण व अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी (दक्षिणी) दुर्गेश कुमार सिंह व सीओ महोली नागेंद्र चौबे के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई थी। उपनिरीक्षक भगवान यादव, आरक्षी संजय कुमार व विपिन चौहान की टीम ने मुखबिर की सूचना पर पचैनापुर तिराहे के पास से आरोपी को दबोच लिया।

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान छोट्टा सिंह पुत्र स्व. केदारी सिंह, निवासी ग्राम बसेती, थाना इमलिया सुल्तानपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दर्ज मुकदमे में बरामदगी के आधार पर बीएनएस की संबंधित धाराएं बढ़ाकर अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ